भारत ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक शक्ति का लोहा मनवाया है। जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह उपलब्धि न केवल आर्थिक क्षेत्र में मील का पत्थर है, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों ने इस ऐतिहासिक परिवर्तन को संभव बनाया है। यह उपलब्धि ‘नए भारत’ की ऊर्जा, आत्मनिर्भरता, और प्रभावशाली नीति निर्माण की स्पष्ट झलक है।
‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की दिशा में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्व मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका, वैश्विक निवेशकों का विश्वास और तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से हुआ विकास इस प्रगति का आधार बने हैं।
अब भारत न केवल जनसंख्या और सांस्कृतिक विरासत में अग्रणी है, बल्कि आर्थिक महाशक्ति के रूप में भी अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।
