उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने नौ सूत्री मांगों को लेकर लिया है हड़ताल का निर्णय
Haridwar news उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को हड़ताल के आह्वान को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने मतदान किया। नौ सूत्री मांगों को पूरा न करने पर हड़ताल करने का फैसला लिया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर करीब 650 कर्मचारियों ने मतदान किया।यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि मांगों पर सरकार की ओर से कोई निर्णय न लेने पर हड़ताल का फैसला लिया गया। प्रथम चरण में कर्मचारियों से हड़ताल को लेकर उनके पक्ष एवं विपक्ष के लिए मतदान कराया जा रहा है। बुधवार को मंडल मंत्री मुरादाबाद शलभ सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार शाखा ने हड़ताल के आह्वान को लेकर मतदान कराया। शाखा सचिव रवि थापा ने बताया कि नई पेंशन योजना को रद्द करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। महंगाई भत्ते की तीन फ्रीज किस्तों को बहाल, आठवें वेतन आयोग व परमानेंट पे रिव्यू का गठन करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।इस दौरान मो. मसरूफ खान, अनिल चौधरी, अनिल कुमार, जयप्रकाश, आलोक, ललित कुमार, जय कुमार, नसीर, निखिल कुमार, संदीप नेगी, धर्मपाल, असलम, शौकीन अली, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
