सिडकुल थाना क्षेत्र में हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार
हरिद्वार ब्यूरो: मोहित शर्मा
हरिद्वार, 21 जुलाई 2025 सिडकुल थाना क्षेत्र के डालू वाला मजबता इलाके में 18 जुलाई को सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान ग्राम खालाटीरा निवासी नीटू पुत्र भूरी सिंह के रूप में हुई थी। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नीटू की हत्या उसी की भाभी ने अपने प्रेमी और उसके साथी से करवाई। हत्या की वजह मृतक की पैतृक जमीन बताई जा रही है, जिस पर महिला की नज़र थी। मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की पटकथा: दो साल पुरानी जान-पहचान, पांच लाख में तय हुई सुपारी
जांच के दौरान पकड़े गए मुख्य आरोपी छोटा पुत्र शाहिद और अकबर पुत्र निन्ना ने कबूल किया कि महिला सोनिया (काल्पनिक नाम), जो मृतक नीटू की भाभी है, से दो साल पहले जान-पहचान हुई थी। सोनिया ने हैदराबाद से फोन कर छोटे को अपने देवर की हत्या करने के लिए उकसाया और हत्या के बदले 5 लाख रुपये देने का वादा किया। आरोपी छोटे और अकबर ने लालच में आकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
हत्या की रात: झांसे में बुलाया, गंडासे से वार कर की बेरहमी से हत्या
17 जुलाई की रात, नीटू को ठेकेदार से पैसे दिलवाने का बहाना बनाकर आरोपी छोटे ने बुलाया। नीटू, ड्यूटी के बाद मोपेड से मौके पर पहुंचा। वहां से तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल से डालू वाला मजबता पहुंचे। रास्ते में सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल रोककर आरोपी अकबर ने नीटू के सिर पर गंडासे से वार किया। जब वह तड़पने लगा तो छोटे ने भी वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का खुलासा: सीसीटीवी व सर्विलांस से पहुंचे हत्यारों तक
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से संदिग्धों को चिह्नित किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। जांच में महिला की भूमिका भी सामने आई, जिसे हैदराबाद से लाने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम पता उम्र
छोटा पुत्र शाहिद, हजारा ग्रांट 25 वर्ष
अकबर पुत्र निन्ना, हजारा ग्रांट 40 वर्ष
सोनिया (काल्पनिक
