तीन दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक कहा राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए गौरव की बात
हरिद्वार :अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय बजरंग दल के तीन दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देशभर मैं एक लाख से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर करोड़ हिंदुओं को जोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए गौरव का विषय है इसमें तमाम करसेवक और उनके परिजन आनंद की अनुभूति कर रहे है डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए 1989 मैं सवा रुपए देने वाले 8 करोड़ हिंदुओं का हम धन्यवाद देते हैं शव रुपए से एकत्रित 8 करोड़ 40 लाख की बड़ी धनराशि से खरीदे हुए पत्थर से ही राम मंदिर का निर्माण चल रहा है डॉ प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर का नेतृत्व करने वाले अशोक सिंघल ,गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ ,अयोध्या के महंत रामचंद्र परमहंस दास, आचार्य गिरिराज किशोर ,आचार्य धर्मेंद्र, हैदराबाद बेंगलुरु बालासाहेब ठाकरे, को भारत रत्न देकर सम्मानित करने की मांग भी की कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद्र केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय, माला रावत ,मनोज साहू ,चंद्र सिंह जैन ,प्रदीप, मनोज सिंह, रामजी तिवारी, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
