कार्तिकेय सिंह तोमर प्रथम और युग सिंह तोमर थर्ड रनर-अप; मुख्यमंत्री ने किया प्रोत्साहित
खटीमा। महाराष्ट्र में आयोजित यूसीमास राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में उत्तराखंड के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्तिकेय सिंह तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि युग सिंह तोमर थर्ड रनर-अप रहे। दोनों विद्यार्थियों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निजी आवास पर भेंट की।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों की प्रतिभा और उपलब्धियां सभी के लिए गर्व का विषय हैं।
इस दौरान यूसीमास उत्तराखंड के स्टेट ओनर्स धर्मेंद्र कुमार एवं ममता तोमर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
