गंगनहर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने घर से लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्ची की तलाश की। उसके सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
सूचना मिलते ही दर्ज किया मुकदमा
पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2026 को रामपुर, रुड़की निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में सूचना दी कि उनकी 8 वर्षीय भांजी घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल मु0अ0सं0 509/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
दो पुलिस टीमों ने चलाया तलाश अभियान
बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल खोज लिया।
परिजनों को सौंपा, परिवार ने जताया आभार
बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित लौटने पर परिवार ने राहत जताते हुए गंगनहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी
- उपनिरीक्षक नवीन कुमार
- उपनिरीक्षक पंकज कुमार
- महिला हेड कांस्टेबल बबीता
- कांस्टेबल रणवीर
- कांस्टेबल संजय कुमार
- कांस्टेबल राकेश राणा
- कांस्टेबल मुकेश कुमार, AHTU हरिद्वार
- कांस्टेबल प्रभाकर
पुलिस के मुताबिक, बच्ची की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की जांच और गठित टीमों के समन्वित प्रयास अहम रहे।
