रुद्रपुर। प्रदेश सरकार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गरीब और असहाय लोगों के घर उजाड़ने के विरोध में खटीमा नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला जलाया गया । मुख्य चौक पर पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर और नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भटनागर ने इसे सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया। गरीबों का पुनर्वास किए बिना राज्य सरकार उन्हें उजाड़ रही है।
सरकार गरीबों को मालिकाना हक देने की जगह उजाड़ने पर तुली है। दशकों से गरीब परिवार वन भूमि और सिंचाई विभाग की भूमि पर काबिज हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा की अगर सरकार ने अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालो में विनोद चंद, पंकज टम्टा, नरेंद्र आर्य, नवीन जोशी, भूपेंद्र गंगवार, हिमांशु तिवारी, रमेश रौतेला, रेहान अंसारी, शाहबुद्दीन अंसारी ,उमेश सिंह, लक्ष्मण राणा आदि मौजूद रहे।
