रुड़की। पुलिस ने मां-बेटी को परेशान और धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को इंदिरा विहार सुनहरा रोड निवासी महिला ने बताया कि अज्ञात नंबर से कई दिनों से कॉल आ रही थी। रास्ते में आते जाते वक्त उसे और उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा है। फोन पर भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि फोन नंबर की जांच में शुभम और अक्षय निवासी रुड़की का नाम सामने आया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
