विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री आवासीय विद्यालय मांडूवाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुरातन छात्र प्रांतीय योजना की बैठक रविवार को संपन्न हुई। दो दिनों तक चली इस बैठक में विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालयों से पास आउट छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर विद्यालयों के विकास में उनसे सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अखिल भारतीय विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि विद्या भारती का कार्य कई वर्षों के चलने के कारण अपने विद्यालयों में पढ़े हुए हुए छात्र बड़ी संख्या में समाज में प्रतिष्ठित हो चुके हैं।
इन छात्रों से सतत संपर्क बना रहे, इसके लिए सभी विद्यालयों और प्रांतीय स्तर पर पूर्व छात्र परिषदों का संगठन सक्रिय है। ऐसे पूर्व छात्रों को संगठित कर उन्हें समाज कार्य एवं राष्ट्रीय चेतना के कार्य में संलग्न करना है। प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला ने कहा कि विद्यालयों की गुणवत्ता कैसे बढ़े और विद्या भारती के पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान में विद्या मंदिरों में पढ़ रहे छात्रों को कैसे मिले, इस भाव को लेकर देश के सभी स्थानों में पूर्व छात्र परिषद श्रद्धा भाव से कार्य कर रहा है। इस दौरान अंकित राणा, विजय प्रताप सिंह, विकास दुबे, मनोज आत्रेय, राहुल शर्मा, विकास पुंडीर, पवन सिंह, श्रेय गौड़, रूपेश, विभोर, अंकित राणा, हर्षित कौशिक, शैलेंद्र यादव, पंकज बिश्नोई, दीपांशु, शिवांशु आदि मौजूद रहे।
