बागेश्वर। एसएसबी के उप महानिदेशक अनिल कुमार शर्मा ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जो व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता उन्हें अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह बात उन्होंने बुधवार को एसएसबी परिसर ग्वालदम में रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर बोली। कहा एक स्वस्थ इंसान को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि उसके द्वारा दिए गए रक्त से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवनदान मिल सकता है।
उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए रेडक्रॉस सीमित बागेश्वर एवं ब्लड बैंक बागेश्वर की टीम का आभार जताया। शिविर में एसएसबी के डीआईजी, जवानों, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के शिक्षकों सहित स्थानीय व्यापारियों ने रक्तदान किया। यहां डॉ. सुमित सुपांकर, किशोर कुमार पाठक, सुमित भारद्वाज, दिनेश कुमार, अरविंद मलिक, डॉ. सावित्री शुक्ला, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय अनीता बिष्ट, रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, हिमाशु जोशी, कन्हैया वर्मा, सुरेश सती, आतिर अहमद, अमित रावत, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर साह रहे।
