हरिद्वार। रानीपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई (सीईओ) देहरादून द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों के लिए शिक्षा में समालोचनात्मक एवं रचनात्मक विचारधारा विषय पर आयोजित कार्यशाला में हरिद्वार एवं रूड़की के सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के दूसरे व अंतिम दिन डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने मस्तिष्क की सोचने, समझने, निर्णय लेने एवं तर्क क्षमताओं के विशलेषण पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शिक्षा में रचनात्मक वातावरण का निर्माण करना तथा नवाचार को समावेशित कर पठन-पाठन को सरल व सहगामी बनाने की विधियों को विस्तार से समझाया। डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षण कार्य उत्कृष्टता से तभी किया जा सकता है।
जब हम स्वयं को समय के अनुसार तैयार करें तथा सीखने की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखें। उन्होंने सीबीएसई सीओई देहरादून का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा आयोजित इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कार्यशालाएं शिक्षकों की क्षमताओं को विस्तार देने में महती भूमिका निभा रहीं हैं
