इंदौर पुलिस ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फैजान ने उसे अपने प्यार में फंसाया और फिर शादी का वादा करके दुष्कर्म किया. फिल्म The Kerala Story देखने के बाद मुझे हिम्मत और फिर मैंने फैजान के खिलाफ केस दर्ज कराया.मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां The Kerala Story फिल्म देखकर आने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवती का कहना है कि युवक ने शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोचिंग पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म
दरअसल, मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है. थाने में आई युवती ने पुलिस को बताया कि कोचिंग जाने के दौरान उसकी दोस्ती फैजान नाम के युवक से हो गई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया. युवती के मुताबिक, फैजान ने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए.युवती ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि जब उसने शादी करने का बोला तो फैजान उस पर धर्म परिवर्तन कराने के दबाव बनाने लगा. वह जब भी शादी करने का कहती तो फैजान पहले धर्म परिवर्तन कराने की जिद पर अड़ जाता है
