फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सांस्कृतिक चेतना और स्वास्थ्य जागरूकता का अद्भुत संगम
देहरादून, 28 मई — देहरादून की धरती ने आज इतिहास रच दिया जब ‘अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प’ जैसे अद्वितीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता कर मैराथन का फ्लैग-ऑफ किया गया तथा युवा प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
यह आयोजन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति जनभागीदारी का प्रतीक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी था।
“इस तरह के आयोजनों से जहाँ एक ओर फिटनेस को प्रोत्साहन मिलता है, वहीं हमारी गौरवशाली परंपराओं की झलक भी नई पीढ़ी को मिलती है।”
‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ का उद्देश्य न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं में संकल्प की भावना को भी जाग्रत करना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवा एथलीटों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शहर की सड़कों पर दौड़ती युवा ऊर्जा ने यह साबित कर दिया कि जब संकल्प और विरासत एक साथ चलें, तो बदलाव की रफ्तार खुद इतिहास लिखती है।
