रुड़की। मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिकरोढ़ा गांव में कमर फार्म हाउस स्वामी खुर्शीद कमर ने तहरीर देकर बताया कि फार्म के पास बाबू खां, माजिद निवासी सिकरोढ़ा, तालिब, कल्लू, आबिद, भूरा निवासी हरजोरा ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
