मंत्री और नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। यहां स्वास्थ्य सेवा पटरी से उतर गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर दो महिलाएं और दो नवजात भर्ती हो रहे हैं।दून अस्पताल के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताएं भर्ती हो रही हैं। उसी पर नवजात को भी लिटाना पड़ रहा है। इस मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया।
मुख्य प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, मंत्री और नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। यहां स्वास्थ्य सेवा पटरी से उतर गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर दो महिलाएं और दो नवजात भर्ती हो रहे हैं। ऋषिकेश एम्स में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर गाड़ी में ही प्रसव कराना पड़ रहा है
बेड बढ़ाने के लिए आज होगी बैठक
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। ऐसे में बेड और वार्ड कम पड़ रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को बैठक है। इसमें तय करके कुछ वार्ड नए बनाए जाएंगे।
वहां गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को भर्ती किया जाएगाडॉक्टर बोले- टहलकर आओ…लिफ्ट के पास ही हो गया प्रसव,15 मिनट बाद पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, मची अफरातफरी
दून महिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला की अचानक डिलीवरी हो गई।डॉक्टरों ने महिला को बाहर टहलने के लिए बोला। वह वार्ड से बाहर निकलकर टहल रही थीं। कि तभी लिफ्ट के पास महिला का प्रसव हो गया दून अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला का उस समय प्रसव हो गया, जब डॉक्टरों ने उसे बाहर टहलने के लिए भेजा था। अचानक हुई डिलीवरी से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पति के अनुसार, करीब 15 मिनट बाद स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले गए। फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
मामला शनिवार सुबह के समय दून महिला अस्पताल का है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सनी ने बताया, तड़के करीब चार बजे उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी कांति देवी को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाहर टहलने के लिए बोला। वह वार्ड से बाहर निकलकर टहल रही थीं। इसी दौरान लिफ्ट के पास उनका प्रसव हो गया। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्र हो गए और अफरातफरी मच गई। सनी के अनुसार, करीब 15 मिनट बाद स्वास्थ्य कर्मी आए और जच्चा-बच्चा दोनों को अंदर ले गए
इस मामले में अस्पताल के स्टॉफ और महिला के तीमारदार से बात की जा रही है। पता चला है कि महिला को प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी। इसलिए, डॉक्टर ने टहलने के लिए कहा था। इसी दौरान प्रसव हो गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नवजात को निक्कू वार्ड में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। -डॉ. चित्रा जोशी, एचओडी, स्त्री रोग विभाग
