नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल बोराड़ी में मरीजों को फल बांटे। इसके बाद जिला कार्यालय में केक काटकर सादगी से राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी राष्ट्र की आवाज बनकर उभरी है।
उन्होंने हमेशा गरीबों दलितों बेरोजगारों व विभिन्न वर्गों की मांगों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति प्रसाद भट्ट, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, दिनेश राणा, तनीषा रावत, दिनेश राणा, मंगल सिंह, जोत सिंह, कुलवीर चौहान, विकास नवानी मौजूद रहे।
