देहरादून। दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसियेशन ने सोमवार को पलटन बाजार सेंटर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर समाचार पत्र विक्रेताओं को पौधे बांटे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी समाचार पत्र विक्रेता सोमवार सुबह पलटन बाजार सेंटर पर एकत्रित हुए। इस मौके पर गेवल सामाजिक संगठन के सहयोग से सभी समाचार विक्रेताओं को पौधे भेंट करते हुए संस्था के अध्यक्ष संजीव बिष्ट ने बताया कि हमें विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी बिजेंद्र सेमवाल ने अपील की कि घर पर किसी भी तरह के शुभ कार्य जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य कोई शुभ कार्य हो, उस दिन एक पौध जरूर लगाना चाहिए। कार्यक्रम में राजवीर त्यागी, हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, अनूप कुमार, बिजेंद्र सेमवाल, संजीव बिष्ट, राकेश कुमार भट्ट, कैलाश सेमवाल, राजेन्द्र भट्ट, अनिल भट्ट, राम किशोर नौटियाल, नितिन, महेंद्र सिंह, राकेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
