हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने 13 मई को आर्य नगर चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए एक सघन अभियान चलाया।
अमरजीत सिंह के ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी बनने के बाद ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत एक बार फिर नवनियुक्त कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई है, जिससे नियम तोड़कर वाहन चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, उप निरीक्षक रविंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
