संवाददाता मोहित शर्मा
Haridwar news :दीपगंगा अपार्टमेंट अक्सर विवादों में रहता है या कहें कि वहां के लोग सुरक्षा गार्ड्स के कारण तो कभी किराए पर रह रहे लोगों की शराब पीकर हंगामा करने के कारण अक्सर दीप गंगा अपार्टमेंट में कुछ ना कुछ विवाद चलता रहता है पिछले 2 सालों में लगभग ऐसी कई घटनाएं हैं जिसके कारण दीप गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है वही ताजा मामला गुरुवार रात 10:00 बजे का है जहां विपिन पांडे पुत्र श्री हीरा वल्लभ पांडे के साथ दीप गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों ने बदसलूकी कर हाथापाई की विपिन पांडे का कहना है कि रात 10:00 बजे मिलने के बहाने से करण शर्मा नामक व्यक्ति जो कि शराब के नशे में थे उन्होंने व उनके दो साथियों ने मिलकर उनके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की वह विपिन पांडे और उनकी पत्नी स्नेहा पांडे के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसमें करण शर्मा व उनके दो साथी शशिकांत त्यागी व संदीप त्यागी भी शामिल थे जिसमें करण शर्मा ने जाते वक्त विपिन पांडे वह उसके घर वालों को धमकी दी कि यदि अपार्टमेंट खाली नहीं किया तो सबको जान से मार दिया जाएगा इसके बाद विपिन पांडे वह उनके घर वाले डर गए और अगले दिन सिडकुल थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसमें करण शर्मा ,शशिकांत त्यागी व संदीप त्यागी तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ऐसा मामला पहले भी देखा जा चुका है । दीप गंगा अपार्टमेंट अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहा है अब देखना यह होगा की जांच के बाद पुलिस किस नतीजे पर पहुंचती है और क्या कार्रवाई करती है ।
