भाजपा की तीन प्रदेशों में प्रचंड जीत की खुशी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह से देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। पार्टी और पार्टी नेताओं के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
Haridwar news: शहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फूल बरसाकर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विकास कार्यों और राष्ट्रवादी नीतियों से खुश होकर जनता ने तीन प्रदेशों में बहुमत देकर साबित कर दिया है कि आगामी 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, जितेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, श्यामपुर प्रधान योगेश चौहान, जमालपुर कलां प्रधान हरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
नगर विधायक ने कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने पार्टी की तीन राज्यों में जीत का जश्न कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेेंद्री मोदी को विश्व सर्वश्रेष्ठ नेता मानता है। इस दिशा में देश की जनता उन्हें स्नेह और प्यार देकर साबित कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस परिणाम से समझ लेना चाहिए कि किसी भी प्रकार से तुष्टिकरण की नीति और सरकारों को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान जिला उपध्यक्ष विकास तिवारी, सुनील सेठी, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, अनिरुद्ध भाटी, किशन बजाज, विक्की आडवाणी, विदित शर्मा, आकाश भाटी, चंद्रकांत पांडे, मुकेश पूरी, विकल राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंद्राचार्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
रानीपुर मोड़ पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा की है यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता का विश्वास एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।
इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विकास तिवारी, लव शर्मा, योगेश चौहान, संजय सहगल, सुनील अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
