उत्तराखंड हरिद्वार चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सरल और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हरिद्वार में प्रवेश करने वाले और यहां से चारधाम की ओर प्रस्थान करने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा हर की पैड़ी, उसके आसपास के घाटों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जैसे संवेदनशील स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
चेकिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक मंशा तीर्थ यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में बाधा न बन सके। चारधाम यात्रा से जुड़े राजमार्गों पर सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन भी किया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हरिद्वार पुलिस का यह समर्पण न केवल सुरक्षा का भरोसा दिलाता है, बल्कि उत्तराखण्ड की धार्मिक आस्था को भी एक नई मजबूती प्रदान करता है।
