Uttarakhand News: आयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगाले।
हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी मालिक के घर आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी कार्रवाई करती रही। बुधवार को देर रात चले छापे में उद्यमी के घर से करीब सवा दो करोड़ की रकम बरामद हुई। इसके अलावा तमाम हीरे और सोने के जेवरात भी बरामद हुए।
देहरादून से गई आयकर विभाग की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र की पॉश कालोनी में फैक्टरी मालिक के घर डेरा डाल रखा है। उसकी तीन अलग-अलग कंपनियों में भी पहुंचकर दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
बृहस्पतिवार को आयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगाले। बताया जा रहा है कि उससे भी कैश और जेवरात मिले हैं। उद्यमी की दूसरे राज्यों में भी दो कंपनियां हैं, वहां पर भी आयकर विभाग की टीमें छानबीन कर रही हैं।
