कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन सिंह नेगी के प्रचार में मुख्यमंत्री वीपी सिंह से पहुंचे थे। तब पहली बार लोगों ने हेलिकॉप्टर देखा और संगम मैदान में भारी भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने वीपी सिंह को संगम मैदान से आगे नहीं जाने दिया।
वर्ष 1982 में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे 80 साल के गोविंद सिंह पागंती बताते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन सिंह नेगी के प्रचार में उस समय के मुख्यमंत्री वीपी सिंह को देवाल के संगम बाजार में जनसभा करनी
वह इसके लिए हेलिकॉप्टर से देवाल के संगम मैदान में उतरे तो पहली बार लोगों ने हेलिकॉप्टर देखा और संगम मैदान में भारी भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने वीपी सिंह को संगम मैदान से आगे नहीं जाने दिया। इस कारण उन्हें संगम मैदान में ही संबोधन करना पड़ा। भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था के बाद भी वीपी सिंह को लोगाें के विरोध का सामना करना पड़ा था।
बहुगुणा ने नंदकेशरी के मंदिर में की थी जीत के लिए पूजा
गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर बसे देवाल के नंदकेशरी में भव्य और पौराणिक शिव-पार्वती का मंदिर है। स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्ष 1982 के चुनाव प्रचार के दौरान हिमालय पुत्र एचएन बहुगुणा देवाल के नंदकेशरी स्थित शिव-पार्वती के मंदिर आए थे। यहां बहुगुणा ने पूजा अर्चना की थी और देवताओं के साथ-साथ लोगों से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा था।
पूर्णा गांव के 75 साल के भैरव दत्त मिश्रा बताते हैं कि बहुगुणा और चंद्रमोहन सिंह नेगी के बीच हुआ वर्ष 1982 का चुनाव पूरे देश के साथ ही पहाड़ में चर्चित रहा। इस दौरान प्रचार के लिए बहुगुणा कार से देवाल पहुंचे थे और नंदकेशरी के शिव पार्वती मंदिर में पूजा की थी। बहुगुणा से लोग इतना प्रभावित थे कि संपूर्ण क्षेत्र चट्टान की तरह बहुगुणा के पक्ष में खड़ा हो गया था।
