07 फरवरी को चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान में जनपद वासियों की सहभागिता के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने विकास भवन परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
तीर्थ नगर हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में माह नवंबर 2025 से जनपद में निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में माह नवम्बर,2025 से जनपद हरिद्वार में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 07 फरवरी 2026 को जनपद में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस स्वच्छता महा अभियान में सभी जनपदवासियों की भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने आज विकास भवन परिसर से 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
07 फरवरी 2026 को जनपद में चलाए जाने वाले सफाई अभियान में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जनसमुदाय के सहयोग से चलाया जाएगा।
इसके तहत् ग्राम पंचायत में विभिन्न वर्गों की सहभागिता हेतु समस्त ग्राम पंचायत हेतु 01 कार्मिक को नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश द्वारा तैनात किया गया है, जो ग्राम पंचायत मे विशेषकर ग्राम के प्रवेश व निकास पर, पंचायत भवन/सामुदायिक भवनो, विद्यालयो, आंगनबाडी केन्द्रो, स्वास्थ्य उपकेन्द्रो की ग्राम पंचायत के माध्यम से सफाई करवायेंगे। ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, ऑगनबाडी कार्यकत्री, आशा विभिन्न प्रकार संगठनो की स्वच्छता में व्यापक भागीदारी भी इस कार्यकम में की जाएगी। ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत में वृहद स्वच्छता कार्य के गुणवत्तापूर्ण जियोटैग फोटो उपलब्ध करायेंगे। न्याय पंचायत स्तर के प्रभारी अधिकारी उक्त स्वच्छता महाअभियान की अपने न्याय पंचायत के समस्त ग्राम पंचायतो में अनुश्रवण करेंगे और स्वच्छता अभियान के जियोटैग फोटोग्राफ ब्लाक कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
