हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने शिवालिक नगर की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई शहर कार्यकारिणी घोषित की। शिवालिक नगर में हुई बैठक मे शहर अध्यक्ष अमितोष त्यागी, महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अक्षय देशवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी सिंह, विवेक चौहान, रविंद्र कुमार व सचिव अंकित सक्सेना को घोषित किया गया। बैठक में सरकार से व्यापारी आयोग बनाने की मांग दोहराई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनीत धीमान व संचालन प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष और प्रभारी रुड़की संगीता बंसल, ललित बजरंगी, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, सर्वेश बघेल, विशाल माथुर, आशीष पंवार, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
