चमोली। केन्द्रीय विद्यालय सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में जी 20 क्रियाकलापों के अंतर्गत कविता एवं गीतगायन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की छात्र छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति विषय पर कविताओं एवं गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कविता प्रतियोगिता में महक रावत,मिनल,पथेन्द्र गड़िया ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा गीतगायन प्रतियोगिता में अनुष्का,शिवानी,माही ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती अनीता बिष्ट ने अपने उद्बोधन से सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन देवाशीष प्रधान, विक्रम सिंह वर्मा,विजय सोंलंकी ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम ने इस कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी । डॉ. वेदप्रकाश गर्ग, सोनम शर्मा, अभिषेक, हितेंद्र सिंह, विनय त्यागी, जयदेव, प्रवीन सुमित, कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।
