Uttarakhand Accident News: गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास शुक्रवार को मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस सड़क पर पलट गई। हादसे में यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के बीच मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, बस में 45 यात्री सवार थे। यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान आठ यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
