हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सिक्यारिटी गार्डों के साथ मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नितिश पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी शान्तरशाह ने बताया कि राहुल पुत्र मीर सिंह, अंकुर पुत्र जगननाथ, विकास पुत्र मदन सिंह, अनुज पुत्र धर्म सिंह निवासीगण शान्तरशाह जगह सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करते है। बीती 25 मई की रात पतंजलि से सटी एक कॉलोनी के अंदर गश्त लगा रहे थे।
अचानक पीछे से एक गाडी में 8-10 हमलावर लोग आए और बिना किसी बात मारपीट कर भाग निकले। आरोप है कि 26 मई की दोपहर दोबारा फिर हमलावर कार और बाइकों से करीब 35 लोग हाथों में लाठी डंडे, देसी तमंचा, लोहे की रॉड लेकर आए और जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें आतंकित और जान से मारने की करने की नीयत से उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई। जब जाने बचाने के लिए भागने लगे तो उनके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि नितिश पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी बहादरपुर शांतरशाह की शिकायत पर अज्ञात 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
