self help group रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले के पांचवे दिन आज सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार, कौशल डीडीयूजीकेवाई एवं श्रम विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया किया गया। वहीं आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में देर सायं कुलान्द घनसाला एवं साथियों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया जिसमें आए हुए लोगों को भक्ति विभोर कर दिया। self help group

self help group सरस मेले में विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए स्वयं सहायता समूह ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में स्वयं सहायता समूहों के लिए अच्छा माहौल है तथा यहां के स्वयं सहायता समूहों से जानकारी मिली कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्थान हेतु अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है तथा यहंा की लखपति दीदी योजना ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की भांति उन्हें उत्तराखंड में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा इस आयोजन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। self help group

सरस मेले में कल 23 अक्टूबर को पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शाम को दर्शन कैलाश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम के कार्यक्रम में आज विधायक कैन्ट श्रीमती सविता कपूर ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, आदि अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

The post Self Help Group उत्तराखण्ड में स्वयं सहायता समूहों के लिए अच्छा माहौल है : स्वयं सहायता समूह appeared first on .
