रुड़की। महिला के साथ एक युवक ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जून को उसका पति उसे गांव में देवता पूजन के लिए ले गया था।
ससुराल में पति उसे गांव की एक विधवा महिला के घर ले गया। रात के समय उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए वह नीचे के कमरे में आकर लेट गई। उसका पति और महिला ऊपर बातें करते रहे।
आरोप है कि कुछ देर के बाद महिला का पुत्र उसके कमरे में आया और उससे बातचीत करने लगा। कुछ देर के बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उसे धमकाया और दुष्कर्म किया।
