सुना है मेरा घर हो रहा है जर्जर

सुना है मेरा घर हो रहा है जर्जर
शायद टूटने लगा है उसका सब्र

खिसकने लगे हैं तेरी पठालें
दरकने लगी है दीवारें,
निकल गयी है लिपाई की मिट्टी
जंक से काले पड़ गये ताले |

उग चुकी है छत पर घास
साँप बिच्छुओं का हो चुका वास,
तुझसे भी ऊँची हो चुकी झाडि़याँ
करने लगे सभी तेरा उपहास |

क्यों कहते होंगे लोग तुझे बेजान
लेकिन मै जानता हूँ है तुझमे प्राण
क्योंकि तू बोलता है, बुलाता है
पुकारता है, दहाड़ता है |

बेजान प्राणहीन तो हम है
जो न सुन पाते है तेरी सिसकियाँ,
ना चीर पाते हैं तेरे आँगन का सन्नाटा
और ना तोड़ पाते हैं तेरी खामोशियाँ |

लेकिन तू विशाल है बडा़ रहेगा
अढिग है अढा़ रहेगा
स्थिर है खडा़ रहेगा|

सहा है तूने धरती का कंपना
सहा है तूने बादलों का फटना,
और सहे आँधी के तेज थपेड़े
धूप मे सहा है तूने तपना |

हाँ जब भी मै लड़खडा़या
तूने मुझे चलना सिखाया,
लेकिन टूटना तेरी फितरत नहीं
और शायद जुड़ना तेरी किस्मत नहीं |

लेकिन मै आउँगा और जरूर आऊँगा
चुकाने तेरा उधार
करने तेरा जीर्णोद्धार
इससे पहले कि टूटे तेरा सब्र
इससे पहले कि बने तू खण्डहर
हाँ मै आऊँगा जरूर आऊँगा ||

✍️सतीश बस्नुवाल
दिगोलीखाल, पौडी़ गढ़वाल

  • Rekha Negi

    Related Posts

    PARMARTH NIKETNA RISHIKESH इग्लैंड के प्रसिद्ध योगाचार्य माइकल मिलर के मार्गदर्शन में विश्व के कई देशों से आये योग जिज्ञासु परमार्थ निकेतन में विगत 15 दिनों से कर रहें ध्यान व योग

    PARMARTH NIKETNA RISHIKESH प्रसिद्ध योगाचार्य माइकल मिलर के मार्गदर्शन में परमार्थ निकेतन में पिछले 15 दिनों से विशेष योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली,…

    UTTARAKHAND DEHRADUN NEWS अवैध पटाखा गोदाम सीज, गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज

    UTTARAKHAND DEHRADUN NEWS जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *