पढ़ाई के साथ खेलकूद में विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करें: बीना राणां

पढ़ाई के साथ खेलकूद में विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करें: बीना राणां

◆ कल्जीखाल ब्लाक में मिनी गढ़देवा का प्रमुख बीना राणां ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

कोटद्वार। कल्जीखाल ब्लॉक की शरदकालीन एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं (बेसिक) मिनी गढ़देवा का उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कांसखेत में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गढ़देवा में आयोजित प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतिभागी छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई की।

उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कांसखेत में आयोजित शरदकालीन एवं शीतकालीन (बेसिक) मिनी गढ़देवा क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बीना राणा, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करके किया। शुभारंभ मौके पर ध्वजारोहण के बाद प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी।
मुख्य अतिथि बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस विद्यालयों में ब्लाक स्तर पर आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी अपनी प्रतिभाएं दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने माता पिता, विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करें।

शुभारंभ मौके पर आयोजित 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अनमोल, आयुष व सोहन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कु. राखी प्रथम, कु. उपासना द्वितीय व कु. अदिति तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में लखन प्रथम, कु. रितिका द्वितीय व कु. साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में पवन प्रथम, कुमारी खुशी द्वितीय व कु. रक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानचित्र प्रतियोगिता में कु. उपासना ने प्रथम, कु. प्रिया ने द्वितीय व कु. आरूषी ने तृतीय व स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा, कनिष्ठ उप प्रमुख अर्जुन सिंह पटवाल, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख महेन्द्र मवाड़ा, अनिल भट्ट खेल समन्वयक कल्जीखाल, राकेश प्रजापति प्रधानाचार्य राइका कांसखेत, प्रेम प्रकाश कुकरेती जिला उपाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल पौड़ी संगठन, डॉ. मोहम्मद कादिर पूर्व प्रधानाचार्य राइका कांसखेत, मनोज जुगरान जिला अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षा संघ, दीपक सजवाण अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन संघ कल्जीखाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Rekha Negi

    Related Posts

    PARMARTH NIKETNA RISHIKESH इग्लैंड के प्रसिद्ध योगाचार्य माइकल मिलर के मार्गदर्शन में विश्व के कई देशों से आये योग जिज्ञासु परमार्थ निकेतन में विगत 15 दिनों से कर रहें ध्यान व योग

    PARMARTH NIKETNA RISHIKESH प्रसिद्ध योगाचार्य माइकल मिलर के मार्गदर्शन में परमार्थ निकेतन में पिछले 15 दिनों से विशेष योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली,…

    UTTARAKHAND DEHRADUN NEWS अवैध पटाखा गोदाम सीज, गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज

    UTTARAKHAND DEHRADUN NEWS जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *