हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने लॉन्च किया एप, सीएम ने की पूरे प्रदेश में एप लागू करने की घोषणा
Iहरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित उदय मोबाइल एप उदय काे मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लॉन्च किया। उन्होंने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह से एप की खूबी जानी और 15 भवनों के नक्शे स्वयं एप पर स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उदय एप लॉन्च किया जाएगा। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बीते दिनों साफ्टवेयर कंपनियों से करार के बाद उदय एप की रूपरेखा तय की। इसके जरिए बगैर किसी विभाग के चक्कर काटे लोग भवन का नक्शा आसानी से पास करा सकेंगे। यही नहीं कुछ दिनों बाद इस एप के सहारे भवन का नक्शा भी बगैर किसी आर्किटेक्ट का सहारा लिए लोग अपने मन मुताबिक पसंद कर भवन निर्माण भी कर सकेंगे। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह और सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि इसके माध्यम से कोई भी अपने घर का नक्शा घर बैठे पास करा सकता है
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भगवानपुर एसोसिएशन के गौतम कपूर, एसएमएयू के हरेन्द्र गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री, नगर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, अध्यक्ष शिवालिक नगर पालिका राजीव शर्मा, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा मौजूद रहे
