आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान चलाया गया।
हरिद्वार के हर की पैड़ी स्थित सुभाष घाट पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) द्वारा नगर निगम हरिद्वार के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, IAS, उप नगर आयुक्त श्री दिनेश गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त श्री गौरव रावत, नगर निगम देहरादून, सहायक नगर आयुक्त प्रशांत पांडेय, सहायक नगर आयुक्त सुनील महर तथा नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इन कार्यों को स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
