वार्ड-49 की पार्षद तनमयी श्रोत्रिय ने लच्छीराम गली में सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
हरिद्वार ज्वालापुर :शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जब पूरा देश देवी आराधना में लीन है, ऐसे शुभ मुहूर्त में वार्ड-49, लक्कड़हारान क्षेत्रवासियों के लिए भी सौभाग्य की नई राह खुल गई। वार्ड की पार्षद तन्मयी श्रोत्रिय ने सोमवार को लच्छीराम गली में नई सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल तोड़ा गया और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक आशीर्वाद लेकर कार्य को प्रारंभ कराया गया। उद्घाटन के दौरान गली के सम्मानित नागरिकों और बड़े-बुजुर्गों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
नागरिकों ने जताया उत्साह
स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी भराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गली में बुजुर्गों और बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था।
“आज पार्षद जी ने सड़क निर्माण का शुभारंभ कर हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। हमें उम्मीद है कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी,” – स्थानीय नागरिकों ने बताया।
पार्षद बयान
इस अवसर पर पार्षद तन्मयी श्रोत्रिय ने कहा –
“शारदीय नवरात्रि शक्ति और सद्भाव का पर्व है। इसी पावन समय पर यह कार्य शुरू करना सौभाग्य की बात है। मेरा संकल्प है कि वार्ड-49 के हर गली-मोहल्ले में विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों। नागरिकों का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने आगे कहा कि सड़क निर्माण कार्य के पूरा होते ही क्षेत्र की जलभराव और आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।
बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
शुभारंभ कार्यक्रम में गली के सम्मानित बुजुर्गों ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया और कहा कि जब समाज के सभी वर्ग साथ आते हैं तो विकास की राह और भी सशक्त बनती है। उन्होंने पार्षद को आशीर्वाद देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों की गति ऐसे ही निरंतर बनी रहेगी
