हरिद्वार। उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा को बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसे किसी अपराधी अथवा गैर-योग्य व्यक्ति का संरक्षण कवच नहीं बनने देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों को दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों को धमकी देने तथा पत्रकारों की हत्या की खबरें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए बेहद पीड़ादायक हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कलम की ताकत को बचाने के लिए कलम सही हाथों में होनी चाहिए।
