मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह पर्व प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम तथा सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है।
मुख्य सचिव ने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।
