लोग कर रहे सस्ती खरीदारी, झूलों का उठा रहे आनंद
Haridwar news:भागीरथ महोत्सव मेला के छठवें दिन लोगों की भारी भीड़ रही। मेले की साज सज्जा व व्यवस्था मेले परिसर में आने वाले हर व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। भेल सेक्टर-चार में चल रहे मेले में दिन-प्रतिदिन दुकानों के आने का सिलसिला जारी। मेले में आकर्षक झूले लोगों का मन मोह रहे हैं। बच्चे व जवान सब मेले में लगे झूले का आनंद ले रहे हैं। लोगों की ओर से दुकानों पर सस्ती खरीदारी की जा रही है।
भागीरथ महोत्सव मेला के अध्यक्ष मनोज मोहन यादव, सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार साहू ने बताया कि स्थानीय कलाकारों में मेले में अपनी प्रस्तुति देने के लिए एक भारी उत्साह रहता है। मेले में आने वाले लोग कलाकारों का खूब उत्साह बढ़ा रहे हैं। भागीरथ महोत्सव मेला समिति का सराहनीय प्रयास है, जो एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच प्रदान किया है। शुक्रवार को स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
भागीरथ मेला महोत्सव के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार वरदिया ने बताया कि भागीरथ महोत्सव मेला के संरक्षक राकेश चौहान व सुकरम पाल के मार्गदर्शन में टीम भागीरथ मेला को सफल बनाने में तन मन धन से लगी हुई।
