
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के वर्तमान दायित्वों में बदलाव किया गया है। विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपकर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जनहित से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।


