अवैध शराब के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 59 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा बरामद की है।
कोतवाली नगर पुलिस ने 29 और 30 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए विकास कॉलोनी निवासी आशु गुप्ता उर्फ धोंचू पुत्र सिंधु गुप्ता (32 वर्ष) को 20 टेट्रा पैक, हरकी पैड़ी क्षेत्र के जोगिया मंडी निवासी सूरज पुत्र किशन लाल को 18 टेट्रा पैक तथा भीमगोड़ा रोड स्थित गीता भवन के पास निवासी चिराग शर्मा पुत्र स्वर्गीय करन लाल शर्मा को 21 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप असवाल, कांस्टेबल पवनीश कवि और कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।
