Roorkee: (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले में अपराध पर नकेल कसते हुए हरिद्वार पुलिस ने नकबजनी की दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है।
पहली वारदात – ईमली रोड, रुड़की
पीड़ित शाहिद खान ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के घर गए थे, तभी चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर से चांदी के आभूषण, ₹6000 नकद और घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
दूसरी वारदात – शेरकोठी पठानपुरा
दूसरी घटना में मोहतसीम निवासी शेरकोठी पठानपुरा के घर को निशाना बनाया गया। चोरों ने ताले तोड़कर चांदी की ज्वेलरी, नकदी और चार मोबाइल फोन चुरा लिए।
प्रकरण दर्ज, टीम गठित
दोनों मामलों में कोतवाली रुड़की में क्रमशः मु0अ0सं0 196/25 व 197/25 पंजीकृत किए गए। घटनाओं की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से वार्ता कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
पुलिस की सटीक रणनीति
एसपी देहात के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस और CCTV फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर नहर पटरी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार आरोपी
1. अब्दुल सबूर, पुत्र आमिर सिद्दीकी, निवासी मोहल्ला खानका, देवबंद (उ.प्र.), हाल निवासी पठानपुरा, रुड़की
2. मोहम्मद हुसैन, पुत्र मोहम्मद असगर, निवासी ईदगाह रोड, रौशन कॉलोनी, देवबंद (उ.प्र.)
3. मोहम्मद अलीशान, पुत्र स्व. शमशाद, निवासी छोटी खानका, देवबंद (उ.प्र.)
बरामद माल
चोरी की मोटरसाइकिल
चार मोबाइल फोन (Samsung, MI, Vivo, Apple)
चांदी के कंगन (4), पचांगले (2), पायल (2 जोड़ी)
नकद ₹1250
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
एक गुलाबी रंग का बैग
पुलिस कप्तान ने की सराहना
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने टीम को सराहते हुए कहा कि “हरिद्वार जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस हर परिस्थिति में मुस्तैदी से कार्य कर रही है।”
