एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह की देखरेख में तेजी से चल रहा कार्य, धर्मनगरी हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया और आकर्षक स्वरूप
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को भव्य, दिव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा मायापुर क्षेत्र स्थित कांवड़ पटरी का व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग को हरिद्वार की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह की देखरेख में संचालित सौंदर्यीकरण कार्य का उद्देश्य मायापुर कांवड़ पटरी को केवल आवागमन के मार्ग तक सीमित न रखकर उसे धर्मनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप एक सुंदर और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है।
आगामी कुंभ मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मायापुर कांवड़ पटरी का कायाकल्प भी इसी दिशा में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है।
सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत कांवड़ पटरी के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी एक सुंदर एवं विकसित सार्वजनिक स्थल का लाभ प्राप्त होगा।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा यह कार्य कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच धर्मनगरी के बदलते स्वरूप की एक महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत कर रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद मायापुर कांवड़ पटरी की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही यह मार्ग हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, सांस्कृतिक समृद्धि और आधुनिक विकास का आकर्षक उदाहरण बनकर उभरेगा।
आगामी कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत मायापुर, हरिद्वार स्थित कांवड़ पटरी पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा सौंदर्यीकरण कार्य।
