चमोली। चेपड़ो गांव मे चल रहे तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव की दूसरी संध्या लोक गायको के नाम रही।लोक गायक कल्पना चौहान ने मेरा दयोरा मोहना……. और हीयूण का दिना ….. पर दर्शक जमकर थिरके वही मास्टर रोहित चौहान द्वारा धन सिंह की गाड़ी, मेरी ब्योली गई ब्यूटी पार्लर में पर युवाओ का जोश देखने लायक था गानों पर रात भर नाचते रहे वही मैदान भी दर्शको से खचाखच भरा रहा। दूसरी संध्या पर बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा उपस्थित रहे उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने उनका जोरदार अभिनंदन किया और मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए उनका धन्यवाद किया वहीं विशिष्ट अतिथि उमा शंकर रावत, राकेश भारद्वाज,कृष्णा बिष्ट सदस्य जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत उपस्थित रहे।और शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत और बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया , इस अवसर पर मेला अध्यक्ष वीरू जोशी,संयोजक राजेंद्र चौहान, व्यवस्थापक देवी जोशी,कार्यक्रम संयोजक दिगपाल सिंह गडीया, लक्ष्मी जोशी,प्रकाश जोशी महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलू शाह आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दिगपाल सिंह गड़िया और रमेश देवराड़ी ने संयुक्त रूप से किया।
