Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई को शुरू हुई थी। पहले दिन धाम में 22 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, लेकिन अगले दिन यह आंकड़ा छह हजार पर सिमट गया।
बदरीनाथ धाम की यात्रा अबकी धीमी चल रही है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती छह दिनों में धाम में 70 हजार यात्री ही पहुंचे, जबकि पिछले साल शुरुआत के एक सप्ताह में धाम में एक लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे थे।
हालांकि, बीते दो दिनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई को शुरू हुई थी। पहले दिन धाम में 22 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, लेकिन अगले दिन यह आंकड़ा छह हजार पर सिमट गया। 14 मई को श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई और 10 हजार से अधिक यात्री धाम में पहुंचे, लेकिन अगले दिन फिर छह हजार यात्री ही बदरीनाथ धाम पहुंचे।
हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। बृहस्पतिवार को जहां 12,231 श्रद्धालु धाम में पहुंचे, वहीं शुक्रवार को 13,027 श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। अब शनिवार और रविवार को वीकेंड पर यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, अब विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश भी पड़ने वाला है, जिसके बाद धाम की यात्रा में तेजी आने की उम्मीद है।
छह दिन में बदरीनाथ में पहुंचे यात्री
12 मई- 22,690
13 मई- 6,490
14 मई- 10,124
15 मई- 6,333
16 मई- 12,231
17 मई- 13,027
योग- 70,895
