रुद्रपुर। विजिलेंस टीम द्वारा दो दिन पूर्व पकड़े गई बिजली चोरी के मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीओ अंबिका यादव ने 21 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी थी। सभी मीटर से पहले कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए थे।
जिसमें पोस्ट ऑफिस गौटिया निवासी रजनी देवी, राकेश, आजाद मार्केट के राजकुमार, वार्ड छह गौटिया सैयद बबलू, तिगरी चौराहा निवासी हर सिंह, नारायण सिंह, निर्मला देवी, कोरंगघाट मझोला नरेश चंद, प्रेम चंद, विपिन चंद, गणेश चंद, भुवन चंद, बिरिया मझोला गुज्जर बस्ती अब्दुल गफ्फार, मझोला गुज्जर बस्ती अब्दुल जब्बार, याकूब अब्दुल गफ्फार, भानी चंद, मझोला गुज्जर बस्ती निवासी विक्रम चंद, हसीनी बीबी, बिरिया मझोला गुज्जर गुलाम मुस्तफा, मुकेश सिंह, जितेंद्र के विरुद्ध 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
